उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। यूकेएसएसएससी ने कुल 28 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरें।