फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC सहायक अकाउंटेंट टाइपिंग परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 24 Feb 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसी) ने सहायक अकाउंटेंट के पद के लिए टाइपिंग परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर एक मार्च को आयोजित होगी। 

विज्ञापन


इस चयन प्रक्रिया में 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 31 अक्तूबर 2019 से शुरू हुई थी। 15 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। 23 फरवरी 2021 को टाइपिंग परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हुए। एक मार्च को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस तरह डाउनलोड करें प्रवेश पत्र 

  1. यूकेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड नोटिफिकेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारियां सही-सही भरें।
  4. पीडीएफ फॉर्मेट में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. इसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें