यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा-2021 प्रवेश पत्र को ऐसे करें डाउनलोड -
1. पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट
ukpsc.gov.in पर जाना होगा।
2. होम पेज पर, उम्मीदवार संयुक्त राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसका बाद लॉग इन पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इस पर आपनी जानकारियां दर्ज कराएं।
4. अपनी जानकारी दर्ज कराने के बाद यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा-2021 के प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
5. प्रवेश पत्र में मौजूद जानकारियों एवं आदेशों को पढ़ें।
6. इसके बाद अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
उम्मीदवार कोई भी विवरण प्रदान करके यूकेपीएससी लोअर पीसीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे;
- ईमेल आईडी और पासवर्ड
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि
- नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि।
इन बातों का रखें ध्यान -
किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की प्रति के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही वह अपना पहचान पत्र अवश्य लाएं। 12 दिसंबर 2021 ओएमआर आधा र पर यह लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसे परीक्षा हॉल में आकर देना है। यूकेपीएससी लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार जैसे तीन चरणों के तहत अभ्यर्थियों का चयन होगा।
190 पदों पर होगी भर्तियां -
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की तरफ से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में घोषित कुल 190 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित करवा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 190 नायब तहसील, उप जेलर, आपूर्ति निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, टैक्स इंस्पेक्टर आदि पदों में भर्तियां की जाएंगी।