UKPSC AE Mains Answer Key 2022 Released : यूकेपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा 23 से 27 अप्रैल, 2022 तक उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC AE Mains Answer Key 2022 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा 23 से 27 अप्रैल, 2022 तक उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सभी विषयों और सीरीज की आंसर की जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता की 154 रिक्तियां
अब उम्मीदवार इस अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 31 मई, 2022 तक प्रति प्रश्न और उत्तर के लिए 50 रुपये चुनौती शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की भर्ती का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 154 सहायक अभियंता रिक्तियों को भरना है। ग्रामीण विकास विभाग में कुल 25 रिक्तियां, सिंचाई विभाग में 56, लघु सिंचाई विभाग में 08, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 21, ऊर्जा विभाग में 02 और लोक निर्माण विभाग में 42 रिक्तियां भरी जानी हैं।