22,529 उम्मीदवार होंगे मुख्य परीक्षा में शामिल
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले कॉल लेटर यानी परीक्षा प्रवेश- पत्र और इंफोर्मेशन हैंड आउट में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इससे पहले ईएसआईसी की चरण-एक प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 22,529 उम्मीदवारों का चयन एमटीएस चरण-द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था। बता दें कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और अंक सूची मंगलवार, 24 मई को जारी की थी।
मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे
ESIC MTS परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उत्तर पुस्तिका में दिए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित कुल अंकों में से 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काट लिए जाएंगे।