क्या है भर्ती की जरूरी तारीखें?
तमिलानाडु लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जल्द से जल्द करें। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त, 2022 को निर्धारित की है। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन रूप में जमा होंगे। सभी उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
इतने पदों पर है भर्ती
TPSC की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 1089 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें 798 पद फील्ड सर्वेयर, 236 पद ड्राफ्ट्समैन और 55 पद सर्वेयर कम असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 नवंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में सुबह 9.30 बजे से 12.30 और दोपहर 02 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
क्या है जरूरी पात्रता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं-
TNPSC recruitment
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के आवेदन करें-:
- सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- पोर्टल पर लॉग इन करें और योग्यतानुसार इच्छुक पद के लिए आवेदन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।