TMC Recruitment 2024: रिक्ति विवरण
- मेडिकल अधिकारी- 08
- चिकित्सा भौतिक विज्ञानी- 02
- कार्यालय प्रभारी- 01
- वैज्ञानिक सहायक- 01
- वैज्ञानिक अधिकारी- 01
- सहायक नर्सिंग अधीक्षक- 01
- महिला नर्स- 58
- रसोई पर्यवेक्षक- 01
- तकनीशियन- 05
- स्टेनोग्राफर- 06
- लोवर डिविजन क्लर्क - 03
पात्रता मानदंड
जिन उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, स्नातक या मास्टर डिग्री है, वे टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की नौकरियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदक की आयु 27 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 7 मई 2024 के आधार पर की जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति और जातियों के लिए अधिकतम आयु में 3 और 5 वर्ष की छूट है।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक त्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।