फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET/CTET 2021-22: UPTET के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही होगा समाप्त, CTET को लेकर क्या है अपडेट और एक जैसी दिखने वाली इन दोनों परीक्षाओं में क्या है अंतर

Thu, 10 Mar 2022 03:15 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई UPTET का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित हुई CTET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी अपने रिजल्ट काइंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
TET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के रिजल्ट का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेशमें लागू आचार संहिता 10 मार्च को समाप्त हो जाएगी और इसके बाद UPTET का रिज़ल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। UPBEB द्वारा UPTET का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। इसकारिजल्ट 25 फरवरी 2022 को ही घोषित किया जाना था, लेकिन राज्य में लागू आचार संहिता की वजह से UPBEB ने इसे होल्ड पर रख दिया था। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

CTET को लेकर क्या है अपडेट :

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के रिजल्ट का भी अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 15 फरवरी को ही जारी किया जाना था। लेकिन इसका रिजल्ट भी अभी तक नहीं जारी किया गया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले कुछ दिनों में इसपरीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

दोनों परीक्षाओं में क्या है अंतर :

CTET और UPTET का सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न लगभग एक समान है। हालांकि, एक जैसी दिखने वाली इन दोनों परीक्षाओं में फिर भी काफी अंतर है। दरअसल CTET का आयोजन जहाँ साल में दो बार किया जाता है,वहीं UPTET का आयोजन साल में एक बार किया जाता है। साथ ही CTET का आयोजन ऑनलाइन मोड में होने लगा है और इसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी लागू होने लगी है, जबकि UPTET का आयोजन अभी भीऑफलाइन मोड में हो रहा है। इसके अलावा CTET का प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों के साथ कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि, UPTETमें उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती निकलने पर ही आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप SSC की किसी भर्ती या यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप safalta app

विज्ञापन

डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेसकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इनकोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें