फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Notice 2021 (लेटेस्ट): SSC ने अभ्यर्थियों के लिए जारी की है ये महत्वपूर्ण सूचना, अब हर एग्जाम के बाद जरूर करना होगा ये काम

सार

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल  भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो रही है। एक महीने तक चलने वाली यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कई महत्वपूर्ण सरकारी भर्तियों का आयोजन करने वाली संस्था कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकार नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दरअसल आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं के लिए अब एग्जिट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए एक नोटिस में कहा है कि कंप्यूटर-आधारित परीक्षाओं के लिए अब सभी अभ्यर्थियों का एग्जिट वेरिफिकेशन करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि SSC द्वारा कई महत्वपूर्ण भर्तियों का आयोजन किया जाता है। इनमें CHSL, CGL, GD कॉन्स्टेबल, MTS जैसी  लोकप्रिय भर्तियां भी शामिल हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।

ऐसे किया जाएगा वेरिफिकेशन :

एग्जिट वेरिफिकेशन में अभ्यर्थियों के फोटोग्राफ, बाएं अंगूठे का निशान और अन्य विवरण जैसे बायोमेट्रिक डेटा परीक्षा पूरा होने के बाद लिया जाएगा। एग्जिट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद कंप्यूटर लैब छोड़ने से पहले बायोमेट्रिक डेटा (फोटो और बाएं अंगूठे का निशान (एलटीआई) आदि) देना होगा। आयोग ने कहा है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया से गुजरना होगा।

हाल फिलहाल में SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं :

आशुलिपिक ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2020: कंप्यूटर आधारित टेस्ट-11.11.2021 से 15-11-2021

विज्ञापन

केंद्रीय सशस्त्र में कांस्टेबल (जीडी) पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी)परीक्षा, 2021:    कंप्यूटर आधारित टेस्ट -16.11.2021 से 15.12.202

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें