मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है और अब अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए SSC ने फरवरी 2021 में अधिसूचना जारी किया था। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 1 से 20 जुलाई 2021 के बीच किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से तय समय पर इस परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। कोरोना के मामले कम होने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन का सिलसिला शुरू होने के बाद SSC ने भी MTS के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और बाकी बचे समय में इसके लिए बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको इसी वक्त सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे
कब होना है परीक्षा का आयोजन :
कोरोना महामारी की वजह से SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं भी अपने समय से पीछे चल रही हैं। लेकिन स्थिति सुधरने के बाद आयोग द्वारा इन परीक्षाओं का आयोजन जल्द से जल्द करवाए जाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में SSC ने MTS के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है।
इन अभ्यर्थियों का आवेदन हो सकता है रिजेक्ट :
SSC ने इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख किया है कि आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को डेट ऑफ फोटो (DOP) प्रिंट किया हुआ फोटो अपलोड करना है। इसके अलावा फोटो का क्लियर होना भी आवश्यक है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन नियमों का पालन किए बिना फोटो अपलोड किया होगा, उनका आवेदन रिजेक्ट किया जा सकता है।
कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :
SSC द्वारा जारी किए गए सूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है। इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा तथा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC MTS की इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे SSC MTS टारगेट बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको 110 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस, 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री, प्रतिदिन 2 घंटे की कक्षाएं , विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही साथ इस कोर्स की वैलिडिटी अब पूरे लाइफटाइम की है,तो देर किस बात की आज ही इस टारगेट बैच को ज्वॉइन करें और SSC MTS की परीक्षा में अपना रिजल्ट पक्का करें। आप इस कोर्स से
सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।