फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Exam 2021: पांच अक्तूबर से शुरू होगी एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा, यहां पढ़िए परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश

Mon, 04 Oct 2021 09:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC MTS Exam 2021: एसएससी द्वारा एमटीएस परीक्षा माली, चपरासी, चौकीदार, गेट कीपर, जूनियर ऑपरेटर, ड्राफ्टरी इत्यादि जैसे विभिन्न पदों के लिए उपलब्ध रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
SSC MTS 2021: एसएससी एमटीएस भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC द्वारा मंगलवार, 05 अक्तूबर, 2021 को पेपर-1 के लिए SSC MTS 2021 परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से सुरक्षित रहने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन के लिए जारी विशेष दिशा-निर्देशों को अच्छे से जान लेना और समझना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को यह भी पता होना चाहिए कि परीक्षा के दिन उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में कौन से दस्तावेज और अन्य आवश्यक चीजें लेकर जानी चाहिए।

विज्ञापन


SSC MTS पेपर-1 ऑनलाइन मोड में 05 अक्तूबर से 02 नवंबर, 2021 तक तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी ने पहले ही विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी कर दिया था। नीचे हमने परीक्षा के दिन दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया है जिनका परीक्षा के दिन उम्मीदवारों द्वारा पालन किया जाना आवश्यक है।

उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए

  • एसएससी एमटीएस के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आदि के साथ एसएससी एमटीएस प्रवेश पत्र ले जाना आवश्यक है।
  • इनके साथ ही हाल ही में क्लिक किया गया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी लेकर जाएं।
  • कोविड -19 की संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए, उम्मीदवारों को डबल मास्क पहनना और हैंड सैनेटाइजर साथ रखना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को अपने साथ एक पारदर्शी पानी की बोतल ले जाना चाहिए और परीक्षा के समय सामाजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचने का सुझाव दिया जाता है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों का सहयोग करना आवश्यक है और घबराहट की स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए।

उम्मीदवारों को क्या नहीं करना चाहिए
विज्ञापन

  • एसएससी एमटीएस भर्ती के उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के दौरान कोई आभूषण या कोई अन्य प्रासंगिक कीमती वस्तु पहनने की अनुमति नहीं है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जाना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी धोखाधड़ी या नकल की गतिविधियों में शामिल न हों, क्योंकि इससे उन्हें निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।

इन पदों पर भर्ती के लिए हो रही है परीक्षा
एसएससी द्वारा एमटीएस परीक्षा माली, चपरासी, चौकीदार, गेट कीपर, जूनियर ऑपरेटर, ड्राफ्टरी इत्यादि जैसे विभिन्न पदों के लिए उपलब्ध रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले किसी भी अपडेट के लिए आखिरी बार आधिकारिक वेबसाइट देखें।

जॉब और एजुकेशन की खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें