फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JSA LDC Result: एसएससी ने घोषित किया 2019-20 की जेएसओ, एलडीसी भर्ती का अंतिम परिणाम; जानें क्या रही कट-ऑफ

Thu, 05 Sep 2024 05:20 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JSA LDC 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जेएसए/एलडीसी भर्ती 2019-20 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
Result, एसएससी जेएसए, एलडीसी भर्ती रिजल्ट - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JSA LDC 2020 Result: कर्चचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ सचिवालय सहायक और लोवर डिविजन क्लर्क भर्ती परीक्षा 2020 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएससी जेएसए/एलडीसी भर्ती के लिए पेपर-1 और 2 की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी, 2024 को किया था।

विज्ञापन

मार्च में घोषित किया गया था रिजल्ट

आयोग द्वारा जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2019 और 2020 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 15 मार्च, 2024 को घोषित किया गया था। इसमें 175 उम्मीदवारों ने वर्ष 2020 के लिए पेपर-I (वर्णनात्मक परीक्षा) के मूल्यांकन के लिए अर्हता प्राप्त की।

इसके बाद, सेवा रिकॉर्ड/एपीएआर के मूल्यांकन के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए पेपर I का परिणाम 31.05.2024 को घोषित किया गया, जिसमें 172 उम्मीदवारों को वर्ष 2020 के लिए योग्य घोषित किया गया।

उपर्युक्त परीक्षा निम्नलिखित सेवाओं/संवर्गों के लिए आयोजित की गई थी:-
i. रेलवे बोर्ड सचिवालय लिपिक सेवा, रेल मंत्रालय
ii. सशस्त्र बल मुख्यालय लिपिक सेवा (एएफएचक्यू)
iii. केंद्रीय सतर्कता आयोग
iv. विदेश मंत्रालय (संवर्ग प्रकोष्ठ)
v. केंद्रीय पासपोर्ट संगठन, विदेश मंत्रालय
vi. केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों की संख्या और कटऑफ

रेलवे बोर्ड सचिवालय लिपिक सेवा, रेल मंत्रालय के लिए अनारक्षित श्रेणी के दो और एससी के 1 उम्मीदवार सहित कुल 3 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। वहीं, विदेश मंत्रालय (संवर्ग प्रकोष्ठ) के लिए कुल 1 उम्मीदवार का चयन किया गया है।

रेलवे बोर्ड सचिवालय लिपिक सेवा, रेल मंत्रालय के लिए एससी श्रेणी के लिए अंतिम कटऑफ अंक 157.25000 और अनारक्षित श्रेणी के लिए 170.25000 निर्धारित है। वहीं, विदेश मंत्रालय (संवर्ग प्रकोष्ठ) के तहत अनारक्षित श्रेणी के लिए अंतिम कटऑफ अंक 162.75000 निर्धारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें