फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Tier-1 Admit Card: दक्षिणी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 05 Sep 2024 11:57 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier-1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने दक्षिणी क्षेत्र के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी है। आयोन ने इससे पहले ही कई अन्य क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
SSC CGL 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Tier-1 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दक्षिणी क्षेत्र के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार (sscsr.gov.in) पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने इससे पहले ही उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER), उत्तरी क्षेत्र (NR), पश्चिमी क्षेत्र (WR), मध्य प्रदेश क्षेत्र (MPR), उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (NWR) और मध्य क्षेत्र (CR) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाली है।

परीक्षा पैटर्न 
एसएससी सीजीएत टियर। परीक्षा में चार खंड होंगे, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, जिसमें अधिकतम 200 अंक होंगे। पूरी परीक्षा 60 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी। टियर। परीक्षा कालीफाइंग प्रकृति की है और टियर-1 में प्राप्त अंकों को अंतिम चयन प्रक्रिया में नहीं माना जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
दक्षिणी क्षेत्र के लिए एसएससी सीजीएल टियर-1 एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब होमपेज पर, "SSC CGL एडमिट कार्ड 2024 टियर 1" लिंक को खोजें और क्लिक करें। इसके बाद दिखाई देने वाले नए पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।  एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपनी जानकारी सबमिट करें। अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की एक प्रति अपने पास रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें