फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC JE Result 2024: एसएससी जेई पेपर-1 का परिणाम जारी, 16223 ने पास की परीक्षा; ऐसे चेक करें रिजल्ट

Tue, 20 Aug 2024 08:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC JE Result 2024: एसएससी जेई पेपर-1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। कुल 16223 ने पेपर-2 के लिए अर्हता प्राप्त की है।
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC JE Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज 20 अगस्त को जूनियर इंजीनियर (जेई) पेपर 1 का परिणाम घोषित कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर एसएससी जेई पेपर-1 का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी जेई 2024 पेपर। परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। आयोग ने एसएससी जेई परीक्षा 5, 6 और 7 जून, 2024 को कई पालियों में आयोजित की थी।

16,223 ने प्राप्त की अर्हता

भर्ती अभियान का उद्देश्य सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर पदों के लिए कुल 1,765 रिक्तियों को भरना है। कुल 16,223 उम्मीदवारों ने पेपर 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसमें से 11,765 उम्मीदवार सिविल इंजीनियरिंग पदों के लिए और 4,458 उम्मीदवार इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

22 अगस्त को जारी होंगे अंक

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के पेपर 2 का शेड्यूल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर पोस्ट किया जाएगा। आयोग 22 अगस्त, 2024 को अपनी वेबसाइट पर पेपर-1 के लिए प्रश्नपत्र और प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।

आयोग 22 अगस्त, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर योग्य और गैर-योग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक भी अपलोड करेगा। उम्मीदवार 5 सितंबर, 2024 तक अपने अंक देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें