Nainital Bank PO Recruitment 2024: नैनीताल बैंक ने पीओ, आईटी ऑफिसर और चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण जान सकते हैं।
Nainital Bank PO Recruitment 2024: नैनीताल बैंक की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत प्रोबेशनरी ऑफिसर, आईटी ऑफिसर और चार्टर्ड अकाउंटेंट के पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
25 पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 25 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में होगी।
योग्यता और आयु सीमा
नैनीताल बैंक पीओ पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 21 साल से ज्यादा और 32 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं।
आईटी ऑफिसर के 2 पदों पर भर्तियां होंगी। इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन करने वाले आवेदन के पात्र हैं।
मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए कंप्यूटर साइंस या एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 35 साल से कम उम्र वाले आवेदन के पात्र हैं।
Chartered Accountant के पद पर सेलेक्ट होने वालों को हर महीने 65,000 रुपये से 93,000 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।