अक्सर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवानों के बीच में इस बात को लेकर संशय देखने को मिलता है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ये दोनों अलग-अलग फोर्स हैं या ये एक ही हैं। इसके अलावा इनकी कार्यप्रणाली को लेकर भी प्रश्न बने रहते हैं। इसलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए CISF व CRPF के बारे में सभी तथ्यपरक जानकारियां साझा करने जा रहे हैं।
आईए जानते हैं कि क्या होती है CISF और उसके कार्य
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी (Central Industrial Security Force) एक अर्धसैनिक बल है जिसका प्रमुख कार्य सरकारी कारखानो एवं अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करना है। ये बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है। इस बल का गठन 1969 में हुआ था। आज इस बल की संख्या लगभग 1.50 लाख है। ये बल सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा के आलावा देश के आंतरिक सुरक्षा,विशिष्ट लोगों की सुरक्षा, मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि की भी सुरक्षा करता है।
ऐसे समझें CRPF को
आंतरिक सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भारत संघ का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है। यह सबसे पुराना केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल (अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रूप में जानते हैं) में से एक है जिसे 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में गठित किया गया था। क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस द्वारा भारत की तत्कालीन रियासतों में आंदोलनों एवं राजनीतिक अशांति तथा साम्राज्यिक नीति के रूप में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में लगातार सहायता करने की इच्छा के मद्देनजर, 1936 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मद्रास संकल्प के मद्देनजर केरिपुबल की स्थापना की गई। इसका मुख्य उद्देश्य नक्सली क्षेत्र में कार्य कर नक्सलवाद को खत्म करने का है।
कैसे होती है इनके सिपाहियों की भर्ती
बता दें कि केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में सिपाही (जनरल ड्यूटी) की भर्ती का कार्य देश के स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भी हजारों पदों पर भर्तियाँ कराई जानी है जिसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की शुरुआत की जा सकती है।
फ्री में करें प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी
अगर आप अपनी परीक्षाओं की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही
Safalta द्वारा चलाई जा रही
फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।