एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए 3 महीने से भी अधिक का वक्त हो चुका है और इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का भी एलान हो गया है। गौरतलब है कि आयोग ने इस भर्ती के लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होगी। GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के जरिये केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses से जुड़ सकते हैं।
इस तारीख से पहले एडमिट कार्ड जारी होने की नहीं है उम्मीद
इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होने में अभी लगभग 1 महीने का समय है, लेकिन कई अभ्यर्थी अभी से ही एडमिट कार्ड जारी होने की तारीखों को लेकर बहुत परेशान हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को उनका प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 सप्ताह पहले उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए GD भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 1 नवंबर के बाद ही उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को पहले प्रोविशनल एडमिट कार्ड मिलेगा, जिसमें वो परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनका मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा
GD कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा भाषा (हिंदी/इंग्लिश) विषयों से 25 अंक के 25 प्रश्न जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।