फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC GD Exam Admit Card 2021: GD भर्ती परीक्षा के आने वाले हैं एडमिट कार्ड, चयन के बाद सैलरी के अलावा इन भत्तों का भी मिलेगा सीधा लाभ

सार

SSC GD Exam Admit Card 2021: एसएससी द्वारा 25 हजार से भी अधिक पदों पर आयोजित की जाने वाली सिपाही (जनरल ड्यूटी) भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने के बाद अब उम्मीदवारों को इसकी लिखित परीक्षा कराए जाने का इंतजार बना हुआ है। इसके लिए 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोग द्वारा जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए आयोजित किया जाने वाला एग्जाम 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से ऑफिशियल जानकारी दी जा चुकी है। इस भर्ती के अंतर्गत BSF, CISF, ITBP, CRPF के अलावा कई अन्य अर्धसैनिक बलों में कांस्टेबल-GD (जनरल ड्यूटी) के लगभग 25 हजार पदों को भरा जाएगा। भर्ती परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को मजबूत बनाने व कंप्लीट कोर्स का रिवीजन करने के लिए अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे इस FREE SSC GD Courses की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन


लिखित परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी कुछ अन्य जरूरी बातें 
एसएससी-GD भर्ती के लिए कराया जाने वाला ये एग्जाम इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में कराई जाएंगी। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इस एग्जाम में एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। 

चयन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी और किन भत्तों का मिलेगा लाभ 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में पूर्ण रूप से सफल अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन दिया जाता है। इसके अतिरिक्त इस भर्ती में चयन के बाद अंतिम रूप से नियुक्त किए जाने के वाले आवेदकों को मूल वेतन के अलावा मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और महंगाई भत्ता समेत कई अन्य लाभ दिए जाने का प्रावधान है। 
विज्ञापन


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें