फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: एसएससी जीडी कांस्टेबल अंतिम रिजल्ट 2018 के चयनित उम्मीदवारों की रैंक जारी

Tue, 10 Aug 2021 12:12 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2018 के लिए चयनित उम्मीदवारों की रैंक जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा 2018 में राइफलमैन (जीडी) के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने रैंक की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसएससी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2018 के लिए चयनित उम्मीदवारों की रैंक जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स परीक्षा 2018 में राइफलमैन (जीडी) के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने रैंक की जांच कर सकते हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के जरिए अपनी रैंक देख सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in

इसे भी पढ़ें-LIVE : अपरेंटिस के 1000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, फौरन करें आवेदन


फाइनल रिजल्ट 21 जनवरी और 28 जनवरी 2021 को जारी हुआ था। अब अंतिम रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों की रैंक जारी हुई है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आयोग ने जनवरी में परिणाम अपलोड किया था और अब उन चयनित उम्मीदवारों की रैंक अपलोड करने का निर्णय लिया है, जिनकी नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से सिफारिश की गई है। उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर 'परिणाम / अंक लिंक' पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत रैंक की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी: पीजीसीआईएल में अपरेंटिस के 1110 पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें डिटेल्स


एसएससी जीडी (SSC GD) परीक्षा 2018 का आयोजन 11 फरवरी से 11 मार्च 2019 तक हुआ था। जिसमें 30,41,284 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। पीईटी/पीएसटी के लिए कुल 5,54,904 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। पीईटी / पीएसटी का परिणाम 17.12.2019 और 04.03.2020 को घोषित किया गया था, जिसमें कुल 1,52,226 उम्मीदवार (महिला -20750 और पुरुष-1,31,476) विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) के लिए योग्य थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें