प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। SSC ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू की है। आयोग ने इस बात की जानकारी अभी नहीं दी है कि इस भर्ती के जरिए कुल कितने रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके सात मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Online Coaching Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
CHSL भर्ती 2021 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए 3 चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले टियर 1 की परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाएगा और फिर आखिरी चरण यानी टियर 3 की परीक्षा में अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड तथा जनरल अवेयरनेस से 200 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 मार्क्स काट लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पूरा पेपर हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा डिस्क्रिप्टिव पेपर होगी और इसे पेन पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंको की होगी और इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का समय मिलेगा। तीसरे और आखिरी चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को पद की जरूरत के अनुसार स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल और अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।