SCI Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्तियां
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 210 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कुछ दिनों पहले की गई थी। आज आवेदन की प्रक्रिया समाप्त की जा रही है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
SCI Recruitment 2022: इन 5 चरणों में संपन्न होगा उम्मीदवारों का चयन-:
- 100 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट।
- कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट।
- टाइपिंग टेस्ट।
- डिस्क्रीप्टिव टेस्ट।
- साक्षात्कार।
SCI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, 35 वर्ड प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग और कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग/स्वतंत्रता सेनानी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।