ITBP SI Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
बता दें कि इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 37 निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन पीईटी, पीएसटी और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 35400 से लेकर 112400 रुपये तक का वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं-
ITBP Recruitment Notification
ITBP SI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।