फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI SCO Recruitment 2024: बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर चल रही भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Thu, 13 Jun 2024 07:24 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI SCO Recruitment 2024: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे पात्रता मानदंड जान सकते हैं।
विज्ञापन
SBI Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI SCO Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ( SBI) ने हाल ही में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) की रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया है। बैंक ने कई भर्ती अधिसूचनाएं जारी की हैं, जिनमें से एक  'ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड - स्केल II' की भर्ती के लिए है। इस अधिसूचना में 150 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।

विज्ञापन


इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मानदंड के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना आवश्यक है। गौरतलब है कि आवदेन करने की अंतिम तिथि 27 जून, 2024 है।

सुझाए गए पदस्थापन स्थान हैदराबाद और कोलकाता हैं। हालांकि, बैंक ने स्पष्ट किया है कि पदस्थापन स्थान केवल सांकेतिक हैं और चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी पदस्थापित किया जा सकता है।

विज्ञापन

एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए पात्रता

शिक्षा: सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और संस्थानों से स्नातक (किसी भी विषय में) जिनके पास IIBF द्वारा फॉरेक्स में प्रमाण पत्र है, वे आवेदन कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट्री क्रेडिट स्पेशलिस्ट (CDCS) प्रमाणन या ट्रेड फाइनेंस में प्रमाण पत्र या अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग में प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अनुभव: किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में पर्यवेक्षी भूमिका में एक कार्यकारी के रूप में व्यापार वित्त प्रसंस्करण में न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव (शैक्षणिक योग्यता के बाद)।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना और साक्षात्कार शामिल हैं। बैंक ने कहा कि न्यूनतम योग्यता और अनुभव को पूरा करने का मतलब साक्षात्कार दौर के लिए चयनित होना जरूरी नहीं है। बैंक शॉर्टलिस्टिंग मापदंडों को तय करने के लिए एक समिति बनाएगा और उसके बाद, पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार राउंड 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में अर्हक अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।

साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन के लिए मेरिट सूची अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी। बैंक ने कहा कि यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को उनकी आयु के अनुसार अवरोही क्रम में स्थान दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें