फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC Civil Judge Mains 2023: छत्तीसगढ़ सिविल जज मुख्य परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन; ये रहा लिंक

Thu, 13 Jun 2024 04:05 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CGPSC Civil Judge Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज से सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGPSC Civil Judge Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज 13 मई, 2024 से सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- psc.cg.gov.in के माध्यम से परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 28 जून, 2024 रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इन पदों के लिए संपादन/सुधार विंडो 29 से 30 जून तक खुली रहेगी।   

सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 3 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ के तीन जिलों: बिलासपुर, दुर्ग भिलाई और रायपुर (छत्तीसगढ़) में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। सीजीपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल जजों के लिए कुल 49 रिक्तियों को भरना है।

सिविल जज मुख्य परीक्षा की तारीख सीजीपीएससी की वेबसाइट पर उचित समय पर घोषित की जाएगी।

आवेदन शुल्क
राज्य के बाहर के आवेदकों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। उपरोक्त शुल्क के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य एवं अन्य राज्यों के समस्त आवेदकों को पोर्टल शुल्क जी.एस.टी. शुल्क भी देना होगा
 
आवेदन करने हेतु आवेदक क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिग अथवा यूपीआई के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • अब 'ऑनलाइन एप्लिकेशन' पर जाएं और CIVIL JUDGE-2023 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें