फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB VDO Result 2022: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 30 Jul 2022 11:43 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB VDO Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10942 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
RSMSSB Motor Vehicle SI Receruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB VDO Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड/RSMSSB ने ग्रामीण विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रूप में मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया। 

विज्ञापन

RSMSSB VDO Result 2022: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10942 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी को अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होंगे उन्हें पे मैट्रिक्स -6 के अनुसार (पे बैंड -9300-34800) का वेतनमान  मिलेगा।

RSMSSB VDO Result 2022: इतने पदों पर है भर्ती
RSMSSB ग्रामीण विकास अधिकारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5396 निर्धारित की गई है। इनमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के 4557 पद और टीएसपी के 839 पद हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए  परीक्षा का आयोजन  9 जुलाई, 2022 को किया गया था। अब परिणाम भी जारी हो गए हैं। उम्मीदवारों के परिणाम पीडीएफ के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नीचे इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
विज्ञापन

RSMSSB VDO Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे VDO भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब आप Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें