RSMSSB Computer Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से कंप्यूटर (संगणक) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 19 दिसंबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किया गया था। इस परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। भर्ती के माध्यम से कुल 229 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। इसके बाद राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने अंतिम परिणाम की घोषणा की है।
RSMSSB Computer Result: कैसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के सेक्शन में जाएं।
3. अब आप के सामने संबंधित भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक दिखाई देगा।
4. इस पर क्लिक करें।
5. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
6. अब ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
7. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।