फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Computer Result: राजस्थान कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Sat, 09 Apr 2022 06:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Computer Result: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से  कंप्यूटर (संगणक) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 19 दिसंबर, 2021 को किया गया था।
विज्ञापन
RSMSSB Computer Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Computer Result: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कंप्यूटर (संगणक) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यहां चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध है। हम इस खबर में आपको रिजल्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन

RSMSSB Computer Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से  कंप्यूटर (संगणक) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार 19 दिसंबर, 2021 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी, 2022 को जारी किया गया था। इस परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। भर्ती के माध्यम से कुल 229 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। इसके बाद राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने अंतिम परिणाम की घोषणा की है। 
विज्ञापन

RSMSSB Computer Result: कैसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Result के सेक्शन में जाएं।
3. अब आप के सामने संबंधित भर्ती के परिणाम से संबंधित लिंक दिखाई देगा।
4. इस पर क्लिक करें।
5. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
6. अब ctrl + f की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।
7. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें