फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: ग्रुप D भर्ती के लिए हुए महाआंदोलन में किए गए 50 लाख से भी अधिक ट्वीट, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो अभ्यर्थियों का ये प्रयास जा सकता है बेकार

सार

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: ग्रुप D भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
RRB - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लाखों नौजवान पिछले ढाई साल से रेलवे ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं और ये मांग धीरे-धीरे तेज होती जा रही है। हालांकि रेलवे द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की गई है जिससे अभ्यर्थी भी काफी निराश हैं। ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे और इसके लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन भी किया था। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना में जानकारी दी गई थी कि इसकी परीक्षा 2019 में ही आयोजित की जाएगी, लेकिन लेकिन ढाई साल बीत जाने के बाद भी अभी तक इस भर्ती के लिए परीक्षा नहीं हुई है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सफलता के Exam Preparation FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

ट्वीटर पर हुए हैं 50 लाख से भी अधिक ट्वीट 
ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान जल्द से जल्द करने के लिए अभ्यर्थी ट्वीटर पर महाआंदोलन चला रहे हैं। 27 सितंबर को हुए इस डिजिटल महाआंदोलन में ग्रुप D परीक्षा की तारीखें जल्द से जल्द घोषित करने के लिए 50 लाख से भी अधिक ट्वीट किए गए हैं। अभ्यर्थियों ने अपने ट्वीट्स में प्रधानमंत्री, रेलमंत्री तथा रेलवे के ट्वीटर हैंडल्स को टैग करते हुए परीक्षा की तारीखों का एलान जल्द करने की मांग की है। साथ ही अभ्यर्थियों ने अपनी बात नहीं सुने जाने पर आने वाले समय में और भी ऐसे आंदोलन चलाने की बात कही है।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों का ये प्रयास हो सकता है व्यर्थ
अभ्यर्थियों द्वारा डिजिटल महाआंदोलन चलाये जाने के बाद भी रेलवे ने इस संबंध में अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं की है और ना ही इस परीक्षा के बारे में कुछ बताया है। इसी बीच यह बात भी सामने आ रही है कि रेलवे NTPC भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षाओं का आयोजन ग्रुप D भर्ती परीक्षा से पहले कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित होने में अभी और भी समय लग सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप रेलवे ग्रुप D, SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें