ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गौरतलब है रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में ग्रुप D के कुल 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं, लेकिन इसके लिए अभी तक लिखित परीक्षा का भी आयोजन नहीं किया गया है। ग्रुप D के इन 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबें खोज रहे हैं, तो आपको तुरंत सफलता के फ्री ई-बुक्स को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।
1.03 लाख सीटों पर होनी है भर्ती :
रेलवे ने ग्रुप D के इन पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था और इस नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप D के कुल 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों की लिहाज से यह भर्ती संसार की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है। इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या जितनी अधिक है, इसमें शामिल होने के लिए भी उतने ही अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
परीक्षा में लगेगा अभी और कितना समय :
ग्रुप D के इन पदों पर होने वाली भर्ती का अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं होने से अभ्यर्थियों में काफी निराशा है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से रेलवे से यह जवाब मांग रहे हैं कि इस परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा, लेकिन रेलवे ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए रेलवे अगस्त के आखिर तक या सितंबर के शुरुआत में परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान किये जाने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा की सही तारीखों का पता चल सकेगा। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।