भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले ढाई साल से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे अभ्यर्थियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे और उस समय इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रेलवे ने इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह बात कही थी कि इसके लिए लिखित परीक्षा 2019 में ही आयोजित करवा ली जाएगी।
लेकिन, ढाई साल से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद रेलवे ने परीक्षा नहीं आयोजित की है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और इन अभ्यर्थियों को इस भर्ती से बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि, अभी तक परीक्षा की तारीखों का भी एलान नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। वहीं, अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के
Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में ग्रुप D के कुल 1,03,769 सीटों को भरा जाना है। इस भर्ती में भारत सरकार के नियमों के मुताबिक आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी 10 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया है। EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती में कुल 10,381 पद आरक्षित हैं और इन पर सिर्फ EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों को ही नौकरी मिलेगी।
किस फॉर्मूले पर मिल रहा है आरक्षण
भारतीय रेलवे केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है, इसलिए इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षण का लाभ दिया जाता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 27 फीसदी अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 15 फीसदी, अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 7.5 फीसदी और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) श्रेणी के अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा शेष 40 फीसदी सीटें अनारक्षित हैं।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं या यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI जैसे अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से
सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।