भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से परीक्षा करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन रेलवे ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं कि है। रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस भर्ती से काफी युवाओं की उम्मीद जुड़ी है, क्योंकि सीटों की संख्या के हिसाब से इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जाता है।
हालांकि इस भर्ती के लिए आवेदन किए हुए ढाई साल से भी अधिक समय बीतने के बाद भी परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। अभ्यर्थी लगातार सोशल मीडिया पर आंदोलन चलाकर जल्द से जल्द इस परीक्षा को करवाए जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के
Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
पूछे जाएंगे दसवीं के स्तर के प्रश्न
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिसूचना में सामान्य विज्ञान सेक्शन को छोड़कर बाकी विषयों के सिलेबस की जानकारी तो दी गई है, लेकिन इनमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इस भर्ती के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे, इसलिए बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद है।
दो तरह की दौड़ में होना होगा शामिल
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कठिन PET से गुजरना होगा और इस दौरान उन्हें 2 तरह की दौड़ में सफल होना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को पहले चरण की दौड़ में 35 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। तो वहीं, महिला अभ्यर्थियों को भी पहले चरण में 20 किलोग्राम का वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को कही भी वजन को नीचे नहीं रखना होगा और उन्हें इसके लिए एक ही मौका मिलेगा। दूसरे चरण की दौड़ में पुरुष अभ्यर्थियों को बिना कोई वजन उठाए 4 मिनट और 15 सेकंड में 1000 मीटर की दूरी तय करनी होगी और महिला अभ्यर्थियों को भी बिना कोई वजन उठाए 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप रेलवे, SSC, बैंकिंग की भर्ती या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप
सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको फ्री क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स और करेंट अफेयर्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है।