UP Home Guard Recruitment 2021
- फोटो : Social media
यूपी होमगार्ड पदों पर भर्ती कराए जाने को लेकर काफी दिनों से कवायद चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने सरकार को प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवक पदों पर भर्ती आयोजन किए जाने को लेकर प्रस्ताव भी भेज दिया है। ऐसे में अनुमान यह है कि अगर राज्य के जरिए होमगार्ड विभाग को भर्ती की अनुमति मिलती है तो विभाग जल्द ही इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकता है।
हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन माना जा रहा है कि यूपी के कई शहरों में होमगार्ड सिपाहियों की जरूरत को पूरा करने के लिए कुल 30 से 40 हजार जवानों की भर्ती कराई जाने वाली है। इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर प्रतियोगी अभ्यर्थी होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे इस
FREE UP HomeGuard Course कोर्स को अभी
Subscribe कर सकते हैं और अपने एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन और बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
क्या है आयुसीमा से जुड़ी जरूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, होमगार्ड पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा अगर भर्ती प्रथम छमाही में आयोजित किया जाती है तो आयु की गणना 1 जनवरी से की जाती है। साथ ही द्वितीय छमाही में भर्ती के आयोजित किए जाने पर अभ्यर्थियों की आयुसीमा की गणना जुलाई से की जाएगी। हालांकि अभी नई भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नही हुआ है ऐसे में प्रतियोगी उम्मीदवारों को अभी आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा।
करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर
सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।