फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Recruitment 2021 : सवा एक करोड़ अभ्यर्थियों में महज 7 लाख को पहले चरण की परीक्षा में सफल घोषित करेगी रेलवे, जल्द जारी होंगे परिणाम

सार

RRB NTPC Recruitment 2021 : रेलवे में NTPC के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा को सम्पन्न हुए काफी समय हो चुका है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से इसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। रेलवे में NTPC के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने मार्च 2019 में आवेदन मांगे थे और इसके लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा (CBT 1) 31 जुलाई को समाप्त हुई है। कोरोना महामारी की वजह से यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और इसमें काफी समय लगा था। इस परीक्षा के लिए आंसर की भी काफी पहले जारी कर दी गई थी। इस परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकते हैं परिणाम :
CBT 1 के परिणाम इसी माह के आखिर तक घोषित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस परीक्षा को सम्पन्न हुए और इसके आंसर-की को जारी हुए काफी समय हो चुका है, इसलिए इसके परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

सवा एक करोड़ अभ्यर्थियों में महज 7 लाख अभ्यर्थी होंगे पास 
NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या महज 35,277 है, इसलिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा में ही बाहर किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी RRB ने आधिकारिक अधिसूचना में दी है। इसके मुताबिक CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 35,277 पदों को भरा जाना है। इसलिए अगर रेलवे कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करेगा, तो भी सवा करोड़ में से महज 7,05,540 अभ्यर्थियों को ही CBT 1 में सफल घोषित किया जाएगा। हालांकि चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकता है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

विज्ञापन

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA&NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें