फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Examination 2021: जल्द ही होगी परिणामों की घोषणा, नॉर्मलाइजेशन का आपके ऊपर भी पड़ेगा असर

सार

RRB NTPC Examination Results 2021: NTPC भर्ती के CBT-1 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। यह परीक्षा सात फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई है।
विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली नॉन टेक्नीकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) भर्ती के लिए पहले चरण की CBT का आयोजन हो चुका है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से इसके परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। लगभग 35,000 पदों पर भर्ती के आयोजित हुई इस परीक्षा को सात फेज में पूरा किया गया था। इस भर्ती के लिए आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई है और RRB ने इसके लिए आंसर की भी जारी कर दी है। NTPC की इस भर्ती में अभ्यर्थियों को CBT-1 में सफल होने के बाद CBT-2 में हिस्सा लेना होगा और फिर पदों के अनुसार स्किल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT-2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन


कब तक होगी CBT-1 के परिणामों की घोषणा
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTPC भर्ती के CBT-1 के परिणाम इसी महीने में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। अभ्यर्थियों को CBT-1 के परिणामों से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं।  

नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था के आधार पर तैयार किए जा रहे हैं परिणाम
RRB द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जानी है। इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि NTPC भर्ती के लिए आयोजित होने वाले लिखित परीक्षा (CBT) में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद इसका प्रभाव अभ्यर्थियों पर भी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


आपके ऊपर कैसे पड़ेगा असर
नॉर्मलाइजेशन की इस व्यवस्था का असर सीधे सीधे आपके ऊपर भी पड़ेगा। अलग-अलग शिफ्ट्स में आयोजित की जाने वाली परीक्षा के किसी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं, तो किसी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं और ऐसी स्थिति में मार्क्स के असमान वितरण को रोकने के लिए परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाती है। इस व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत, जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाते हैं और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों के कुछ मार्क्स काट लिए जाते हैं, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से मौका मिल सके। इसलिए, अगर इस परीक्षा में आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न आए होंगे तो आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं और अगर आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न आए होंगे तो आपके मार्क्स काटे भी जा सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप यूपी SI, SSC GD, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, करेंट अफेयर्स तथा ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें