फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rrb ntpc answer key: आरआरबी एनटीपीसी आंसर की 16 अगस्त को जारी होगी, ऐसे देख पाएंगे

Sat, 14 Aug 2021 12:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा भर्ती के उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में 28 दिसंबर, 2021 से 31 जुलाई, 2021 के बीच सात चरणों में उपस्थित हुए हैं। उनके प्रश्न पत्रों की आंसर की 16 अगस्त को जारी की जा रही है।
विज्ञापन
rrb ntpc 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा भर्ती के उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। आरआरबी एनटीपीसी की आंसर की जारी करने की तिथि घोषित हो गई है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में 28 दिसंबर, 2021 से 31 जुलाई, 2021 के बीच सात चरणों में उपस्थित हुए हैं। उनके प्रश्न पत्रों की आंसर की 16 अगस्त को जारी की जा रही है।

विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और अन्य ने आधिकारिक वेबसाइटों पर आरआरबी 01/2019 सीबीटी 1 परीक्षा के संबंध में एक नोटिस जारी किया। आरआरबी एनटीपीसी की आंसर की संबंधी आधिकारिक अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

अधिसूचना नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा उत्तर कुंजी यानी आंसर की का लिंक 16 अगस्त को रात्रि आठ बजे से 23 अगस्त, 2021 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे 16 अगस्त से आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर प्रश्न पत्र, प्रतिक्रियाएं और आंसर की देख सकते हैं। 
विज्ञापन


18 अगस्त से 23 अगस्त तक दे सकेंगे चुनाैती

यदि उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं और वे संबंधित प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो प्रति प्रश्न आपत्ति उठाने के लिए रुपये 50/- प्लस लागू बैंक सेवा शुल्क के भुगतान के साथ ऐसा कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी आपत्ति लिंक 18 अगस्त से 23 अगस्त, 2021 तक उपलब्ध रहेगा।

परीक्षा से इन पदों पर होती हैं भर्ती 

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड जैसे विभिन्न गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की थी। इसके साथ ही भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों के तहत वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि की भर्ती की जाएगी।

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां
  • आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा दिनांक : 28 दिसंबर से 31 जुलाई, 2021
  • आरआरबी एनटीपीसी आंसर की अधिसूचना दिनांक : 13 अगस्त, 2021
  • आरआरबी एनटीपीसी आंसर की लिंक खोलने की तिथि : 16 अगस्त, 2021 रात्रि 08 बजे से
  • आरआरबी एनटीपीसी आंसर की आपत्ति लिंक खोलने की तिथि : 18 अगस्त, 2021 रात्रि 08 बजे से
  • आरआरबी एनटीपीसी आंसर की और आपत्ति लिंक अंतिम तिथि : 23 अगस्त, 2021 रात्रि 11:59 बजे तक
  • आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जारी होने की तिथि : जल्द घोषित की जाएगी

उम्मीदवार ऐसे देख सकेंगे आंसर की
विज्ञापन

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट https://rrbbbs.gov.in/ पर जाएं
  • आंसर की देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण दर्ज करें।
  • 'लॉगिन बटन' पर क्लिक करें।
  • एनटीपीसी आंसर की 2021 डाउनलोड करें। 
  • आरआरबी आंसर की 2021 का प्रिंट लें। 

दूसरे चरण के लिए होगी सीबीटी 
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 में अर्हता प्राप्त करने वालों को दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें