राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा आज आठ नवंबर से शुरू कर दी है। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करानी है, वह आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि आरएएस परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 10 नवंबर 2021 तक ही दी जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दस्तावेजों अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को इसके लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करने होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा यह सुविधा आज 8 नवंबर से लेकर 10 नवंबर 2021 तक दी जाएगी। परीक्षा की विषेशज्ञ समिति उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा करेगी। इसके बाद आयोग द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, इसी के आधार पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा परिणामों की भी घोषणा की जाएगी।
आरपीएससी राज्य सेवाएं और अधीनस्थ सेवा की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 27 अक्तूबर 2021 को किया गया था। इसके बाद आयोग ने 3 नवंबर 2021 को परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा इस भर्ती का आयोजन राज्य सेवा के 988 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है।
आरपीएससी आरएएस 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर आरपीएससी आरएएस उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और इससे उत्तर का मिलान करें।
3. अगर किसी भी उत्तर पर आपत्ति हो तो कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करें।
4. अपने उत्तर को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संलग्न कर के आवेदन फीस भरें और सबमिट करें।
5. आवेदन की रिसिप्ट को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
आधिकारिक नोटिस के लिए यहां क्लिक करें