फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: कल होने वाली है आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा, जरूर डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड; ये रहा लिंक

Wed, 15 May 2024 05:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग की लाइब्रेरियन भर्ती 16 मई को आयोजित होने वाली है। आयोग ने एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Librarian Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई पदों के लिए परीक्षा कल आयोजित की जाने वाली है। आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर चुका है। पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in.) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों की 300 पदों पर नियुक्ति करना है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से 20 मार्च 2024 के बीच पूरी हो चुकी है। प्राधिकरण 16 मई, 2024 को आरपीएससी लाइब्रेरियन परीक्षा आयोजित करेगा। आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • चरण 1: लिखित परीक्षा।
  • चरण 2: दस्तावेज सत्यापन।
  • चरण 3: चिकित्सा परीक्षण।


जो भी उम्मीदवार कल परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हे परीक्षा के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा। गौरतलब है कि एडमिट कार्ड पर जरूरी निर्देश लिखे होते हैं, जिनका पालन किया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएससी लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है। इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  • आपको आरपीएससी लाइब्रेरियन कॉल लेटर 2024 डाउनलोड करने का नोटिफिकेशन लिंक दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अपना विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन/मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आगे के उपयोग के लिए अपने एडमिट कार्ड को पीडीएफ के रूप में प्रिंट करें और सेव करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें