फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC AE Recruitment 2024: सहायक अभियंता के 1000+ पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण

Thu, 12 Sep 2024 05:14 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन का एक ओर मौका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर विभाग में सहायक अभियंता (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) के पदों पर आवेदन करन की समय सीमे बढ़ा दी है। आवेदन से चूके उम्मीदवारों के लिए एक ओर मौका है। अब उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ( rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाकर 15 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1014 सहायक अभियंता पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करन वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और फिर साक्षात्कार शामिल है। यदि आवश्यक हो, तो आयोग उत्तर पुस्तिकाओं/उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में स्केलिंग/मॉडरेशन/सामान्यीकरण पद्धति अपना सकता है। परीक्षा का स्थान और महीना समय आने पर RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।


आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य (अनारक्षित) उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर/ सबसे पिछड़ा वर्ग-गैर-क्रीमी लेयर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार ऐसा हो जाने पर, उम्मीदवारों को खाते में लॉग इन करना होगा।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें