25 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण
जारी नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र भरकर जमा करने के लए 16 अगस्त, 2024 तक का समय होगा। आरबीआई ने इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-बी की कुल 94 रिक्तियां अधिसूचित की हैं।
रिक्ति विवरण
आरबीआई ने इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-बी की कुल 94 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इसमें ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल, ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर, ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम के पदों पर भर्ती होगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल - 66
- ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- 21
- ऑफिसर इन ग्रेड बी (डीआर) डीएसआईएम- 07
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर में शामिल होना होगा। आगे बढ़ने के लिए इंटरव्यू पास करना जरूरी होगा। फेज-1 में पास होने वाले उम्मीदवारों को फेज-2 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फेज-2 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।