फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Free Coaching: फ्री में करें एसएससी की कोचिंग, आईआईटी संस्थान की पहल; जानें कहां करना होगा पंजीकरण

Fri, 19 Jul 2024 08:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Kanpur Free Coaching for SSC Exam: एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आईआईटी कानपुर द्वारा जरूरतमंद छात्रों को फ्री कोचिंग देने की पहल शुरू की गई है। इच्छुक छात्र नीचे इस स्कीम के बारे में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर द्वारा जरूरतमंद छात्रों को एसएससी फ्री कोचिंग देने की पहल शुरू की गई है - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Kanpur Free Coaching for SSC: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। एसएससी के उम्मीदवारों के हित में आईआईटी कानपुर ने एक नई पहल 'SATHEE SSC' शुरू की है। इससे एसएससी के जरूरमंद उम्मीदवारों को फ्री में कोचिंग की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


इससे पहले प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस पहल की घोषणा की गई थी। अब इससे एसएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार भी लाभांवित हो सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ऐसे हुई पहल की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय द्वारा समर्थित इस पहल के माध्यम से उम्मीदवारों/छात्रों, विशेष रूप से ईडब्ल्यूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर से संबंधित छात्रों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

इन एग्जाम की करें तैयारी

फिलहाल, एसएससी एमटीए (SSC MTS Free Coaching in IITK) के लिए पाठ्यक्रम और अध्ययन सामग्री लॉन्च की गई है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पोर्टल पर क्रैश कोर्स 10 जुलाई को शुरू किया गया था। हालांकि, भविष्य में एसएससी श्रेणी के तहत अन्य परीक्षाओं का भी विस्तार किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार साथी पोर्टल या एप के माध्यम से खुद को इसके लिए पंजीकृत कर सकते हैं। एप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है।

संक्षिप्त नाम SATHEE का अर्थ स्व-मूल्यांकन परीक्षण और प्रवेश परीक्षाओं के लिए सहायता है। यह अध्ययन सामग्री की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें अभ्यास परीक्षण, वीडियो व्याख्यान और अनुभवी शिक्षकों द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव सत्र शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें