फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Safai Karmchari: आवेदन पत्र में कल से कर सकेंगे सुधार, अपलोड करना होगा नया अनुभव प्रमाण पत्र

Tue, 26 Mar 2024 02:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: जिन भी उम्मीदवारों ने राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे कल 27 मार्च से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 24797 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन जमा किया है, वे कल से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार 27 मार्च से 02 अप्रैल तक राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन

अपलोड करना होगा नया अनुभव प्रमाणपत्र

बहुत से अभ्यर्थियों ने सिर्फ प्राइवेट संस्थानों में सफाई के काम का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है। ऐसे अभ्यर्थियों को अब आवेदन पत्रों में नया अनुभव प्रमाणपत्र लगाना होगा। नए आदेशों के तहत अब नगरीय निकाय के ठेकेदार से एक साल सीवरेज व सार्वजनिक सड़क साफ किए जाने का अनुभव प्रमाणपत्र की अनिवार्यता रखी गई है। 

अब इस तरह होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए वैकेंसी से तीन गुना अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 3 माह तक प्रैक्टिकल टेस्ट से गुजरना होगा, यानी उम्मीदवार को तीन महीनों तक सफाई करके दिखानी होगी। इस अवधि के दौरान सरकार पैसे भी देगी।

प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें 2 साल तक प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दे दी जाएगी। लॉटरी का काम निकाय स्तर पर गठित चयन समिति देखेगी।

चयन के दौरान आवश्यक अनुभव प्रमाण पत्र रखने वाले परंपरागत रूप से सफाई कार्य करने वाले जैसे वाल्मीकी/हैला समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

योग्यता

  • राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूतनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
  • अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास राज्य की किसी भी नगरीय निकाय केंद्र या राज्य के किसी भी विभाग केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा सत्यापित स्वशासी संस्था और सरकारी संस्था में संवेदकों को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सफाई करने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें