एसएससी जीडी कांस्टेबल पुन: परीक्षा एडमिट कार्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC GD Constable Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एसएससी जीडी पुन: परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक एसएससी सेंट्रल (सीआर), उत्तरी (एनआर), उत्तर पूर्वी (एनई) और पश्चिमी (डब्ल्यूआर) की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर सक्रिय है।। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके एसएससी जीडी पुन: परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी ने 20 मार्च, 2024 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जिसमें सूचित किया गया कि एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 कुछ केंद्रों पर फिर से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 16,185 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी पुन: परीक्षा की तारीख 30 मार्च, 2024 है। एसएससी जीडी 2024 परीक्षा 20 फरवरी से 07 मार्च तक आयोजित की गई थी।