फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS 2024 Last Date: राजस्थान आयोग की आरएएस परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी दिन, यहां देखें पंजीकरण का तरीका

Fri, 18 Oct 2024 09:40 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS 2024 Last Date: राजस्थान आयोग की आरएएस परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी दिन, यहां देखें पंजीकरण का तरीका
विज्ञापन
पंजीकरण का आखिरी दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS 2024 Last Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।आरपीएससी ने 733 पदों पर रिक्तियां निकाली है, जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 18 अक्तूबर है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट RPSC.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आएएस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर को शुरू हुई थी। राजस्थान आयोग के आरएएस 733 पदो में 346 राजस्थान राज्य सेवाओं के लिए और 387 रिक्तियां राजस्थान अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 

आरपीएससी आएएस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को श्रेणीवार शुल्क देना होगा। श्रेणी-वार शुल्क की तालिका नीचे दी गई है।
वर्ग आवेदन शुल्क (₹)
सामान्य / बीसी / ओबीसी क्रीमी लेयर / अन्य राज्य 600
ओबीसी / बीसी / ईडब्ल्यूएस 400
एससी / एसटी 400
सुधार शुल्क 500

पात्रता मानदंड

RPSC आरएएस के लिए उम्मीदवारों निम्न पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
श्रेणी विवरण
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच
शैक्षणिक योग्यता भारत में निगमित विश्वविद्यालय या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री या समकक्ष परीक्षा

चयन प्रक्रिया

राजस्थान राज्य सेवा और राजस्थान अधीनस्थ सेवा के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा यानी प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार से गुजरना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू- 9 सितंबर, 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 18 अक्टूबर, 2024
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 18 अक्टूबर, 2024
प्रारंभिक परीक्षा तिथि- 2 फरवरी, 2024
प्रवेश पत्र उपलब्ध- परीक्षा से 1 सप्ताह पहले
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें