फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Staff Nurse 2023: स्टाफ नर्स यूनानी-आयुर्वेद भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे कर सकेंगे चेक

Fri, 18 Oct 2024 07:36 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Staff Nurse 2023: स्टाफ नर्स यूनानी-आयुर्वेद भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे कर सकेंगे चेक
विज्ञापन
परीक्षा का परिणाम जारी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Staff Nurse 2023: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (यूनानी) के 27 पदों पर भर्ती की जानी है। इसकी पंजीकरण प्रक्रिया 4 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इस भर्ती की परीक्षा 8 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा में 25 महिला और 2 पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाना था। वहीं यूपीपीएससी स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) के 300 पदों पर भर्ती की जानी थी। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 सितंबर 2023 को प्रारंभ हुई थी। इस भर्ती में 48 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 252 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा 8 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

स्टाफ नर्स यूनानी-आयुर्वेद भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी - फोटो : UPPSC_Staff_Nurse_Unani_Result.pdf
इस भर्ती का परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम जांच सकते हैं।
विज्ञापन

अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं। इसके बाद महत्वपूर्ण खंड के परिणाम कॉलम पर क्लिक करें। यहां विज्ञापन संख्या A-8/E-1/2023, स्टाफ नर्स यूनानी (एम/एफ) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम की लिंक पर क्लिक करें। अपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर अपना परिणाम चेक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें