फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: रेलवे की इस भर्ती में ग्रेजुएट के लिए मौका, 1.40 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

Thu, 26 Oct 2023 12:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Railtel Vacancy: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
jobs - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railtel Corporation of India Limited: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट Railtelindia.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 रेलटेल कॉर्पोरेशन में प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है।

RCIL रिक्तियों का विवरण

रेल टेल की इस भर्ती के तहत 81 पदों को भरा जाना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सहायक प्रबंधक (तकनीकी) : 26 पद

  • उप प्रबंधक (तकनीकी) : 27 पद

  • डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग): 15 पद

  • सहायक प्रबंधक (फाइनेंस) : 06 पद

  • असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) : 07 पद


 

Railtel Bharti एजुकेशन क्वालिफिकेशन

रेल टेल भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो, एचआर, फाइनेंस, मार्केटिंग में मास्टर ऑफ बिजनेस एटमिनिस्ट्रेशन में डिग्री साथ ही संबंधित क्षेत्र में बीई और बीटेक,बीएससी इंजिनियरिंग, एमएससी डिग्री, डिप्लोमा होनी जरूरी है।

Railtel Bharti आवेदन शुल्क

रेल टेल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले ओबीसी और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

Railtel Recruitment वेतन

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। नीचे आप देख सकते हैं किस पद के उम्मीदवार को कितना वेतन मिलेगा।

  • सहायक प्रबंधक (तकनीकी)- 30,000 से 1,2, 000 रुपए

  • उप प्रबंधक (तकनीकी)- 40,000 से 1,40,000 रुपए

  • डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग)- 40,000 से 1, 40,000 रुपए

  • सहायक प्रबंधक (फायनेंस)- 30,000 से 1,20,000 रुपए

  • असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) – 30,000 से 1,20,000 रुपए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें