फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSSSB Hall Ticket Out: वन रक्षक भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Tue, 08 Nov 2022 09:51 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PSSSB Forest Guard Hall Ticket Out:  पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय कर दिया है। 
विज्ञापन
PSSSB Forest Guard Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSSSB Forest Guard Admit Card 2022: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय कर दिया है। परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर से अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।  

विज्ञापन

PSSSB वन रक्षक परीक्षा 2022 200 रिक्त पदों को भरेगा

बोर्ड 13 नवंबर, 2022 को वन रक्षक परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। यह भर्ती अभियान वन रक्षक के कुल 200 रिक्त पदों को भरेगा। परीक्षा केंद्र का विवरण 11 नवंबर, 2022 को पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में ओएमआर शीट में अपना जवाब भरना होगा।

परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवारों को सत्यापन उद्देश्यों के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र की एक हार्ड कॉपी और सरकार द्वारा जारी एक वैध्फ फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य होगा। 
 
 
विज्ञापन

PSSSB फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए विस्तृत निर्देशों पर ध्यान देना चाहिए।
  1. पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. 'विज्ञापन' टैब के तहत, वन रक्षक प्रवेश पत्र के लिए लिंक चुनें।
  3. आप एक नए लॉग इन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  4. अपना वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  5. हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  6. हॉल टिकट के सभी विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए हॉल टिकट की एक हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें