पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर क्लर्क, आईटी क्लर्क और लेखा लिपिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 23 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर, 2021 है। वहीं आईटी क्लर्क और लेखा क्लर्क पदों के लिए अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2021 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 2789 पदों पर की जाएगी।
रिक्ति पदों का विस्तृत विवरण:
आयु सीमा: 1 जनवरी, 2021 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट दी जाएगी।
चयन करने का मापदंड: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगाI
पीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती 2021: आवेदन शुल्क
पीएसएसबी क्लर्क भर्ती 2021: आवेदन कैसे करें