सरकारी स्कूलों में टीचर बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के पास इन दिनों अपने इस सपने को साकार करने का सबसे शानदार मौका है। हाल ही में पंजाब के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट (ERBP) ने प्री-प्राइमरी शिक्षक पदों में भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार, यह भर्ती कुल 8,393 पदों पर होनी है, जिसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 11 अक्टूबर की अंतिम तारीख तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। हालांकि अभी आवेदन के लिए ऑफिशियल लिंक एक्टिवेट नहीं किया गया है लेकिन जल्द इसे आवेदनकर्ताओं के लिए जारी कर दिया जाएगा। इस भर्ती के बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अन्य शिक्षक भर्ती जैसे सीटेट, यूपी-टेट आदि एग्जाम की भी तैयारी कर रहे हैं तो अभी सफलता डॉट कॉम पर चल खास CTET कंप्लीट कोर्स-2021 व यूपी टेट टीचर चैंपियन बैच की मदद लें सकते हैं और अपनी तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं।
आवेदन के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंड्री (12वीं) कक्षा की परीक्षा या अन्य समकक्ष परीक्षा में कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होने का प्रमाणपत्र होना जरूरी होगा। साथ ही कैंडिडेट्स ने भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नर्सरी टीचर एजुकेशन (NCTE) में डिप्लोमा भी किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा में पंजाबी को एक विषय के रूप में पढ़ा हो। भर्ती संबंधी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
आयुसीमा
प्री-प्राइमारी शिक्षक भर्ती में उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 जनवरी 2020 से की जाएगी। जहां अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन के लिए जरूरी शुल्क भुगतान
इन पदों में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। इसके अलावा जहां एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, वहीं भूतपूर्व सैनिक के लिए यह आवेदन फॉर्म निशुल्क रखा गया है।
करें फ्री में परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी घर बैठे फ्री में अपनी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपने किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रीविजन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन में भी Safalta-app डाउनलोड कर बेहद ही आसानी से अपने सभी कोर्स में शामिल हो सकते हैं।