फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radiographer Recruitment: रेडियोग्राफर के 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 21 Sep 2023 03:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

OSSSC Recruitment 2023: ओएसएसएससी ने रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
osssc jobs - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OSSSC Radiographer Recruitment: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) की तरफ से रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।

विज्ञापन

OSSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

ओएसएसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य रेडियोग्राफर की कुल 414 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 378 रिक्तियां खुली और आरक्षित श्रेणियों के लिए हैं, जबकि 36 रिक्तियां विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं। 

पात्रता मानदंड

  • आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 15 सितंबर, 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है।

  • शैक्षणिक योग्यता: उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिषद, ओडिशा के तहत +2 विज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना जरूरी है। ओडिशा सरकार या अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी या किसी अन्य निजी संस्थान से मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी (डीएमआरटी) में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।

  • 'रेडियोग्राफर' भर्ती का चयन करें और अपना पंजीकरण करें।

  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, सबमिट करें और एक प्रति डाउनलोड करें।

  • अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें