OSSSC Recruitment 2023: ओएसएसएससी ने रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
OSSSC Radiographer Recruitment: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) की तरफ से रेडियोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर 2023 तक है।
विज्ञापन
OSSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण
ओएसएसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य रेडियोग्राफर की कुल 414 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 378 रिक्तियां खुली और आरक्षित श्रेणियों के लिए हैं, जबकि 36 रिक्तियां विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए हैं।
पात्रता मानदंड
आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 15 सितंबर, 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है।
शैक्षणिक योग्यता: उच्चतर माध्यमिक परीक्षा परिषद, ओडिशा के तहत +2 विज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना जरूरी है। ओडिशा सरकार या अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी सरकारी या किसी अन्य निजी संस्थान से मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी (डीएमआरटी) में डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए।